शिवपुरी। ऋण है शहीदों का मगर कैसे इसे चुकाएंगे, लहू की जब तक बूंद है तिरंगा हम फहराएंगे… इन पंक्तियों के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
15 अगस्त 2025 को आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने दाऊ हनुमंत सिंह कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से प्राप्त संदेश का वाचन अध्यक्ष विजय सिंह चौहान एवं उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक ने किया। वहीं, अनिल उत्साही ने स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के योगदान पर प्रकाश डाला जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि शर्मा, प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य, प्रदेश सेवादल महासचिव अनिल शर्मा उत्साही, जिला सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक, सचिव हरीश खटीक, निर्वाचन प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, उपाध्यक्ष सरवनलाल धाकड़, सचिव लक्षेंद्र शर्मा, दयालु जाटव, महेंद्र जैन, जितेंद्र शर्मा, अशोक वेड़िया, राजेंद्र शर्मा, भूपेंद्र सिकरवार, परसादी लाल आर्य, ब्रज गौतम, अशोक शर्मा, गोपाल त्रिवेदी, रामस्वरूप झा, देवेंद्र, पवन शर्मा, परशुराम शर्मा, सूरज अवस्थी, बशीर खान, अमर सिंह, हामिद खान, मुकेश उदैया, ललित श्रीवास, सतीश धाकड़, अजय प्रताप सिंह रूहानी, बंटी शर्मा, अशोक गुप्ता, सागर शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


