खेत से प्रयोगशाला तक जुड़ा संवाद, वैज्ञानिकों ने दिए समाधान, किसानों ने बांटे अनुभव

MP DARPAN
0

शिवपुरी में खरीफ इंटरफेस कार्यक्रम संपन्न


शिवपुरी।
कृषि विज्ञान केंद्र पिपरसमा में बुधवार को आयोजित खरीफ इंटरफेस (कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा) कार्यक्रम ने किसानों और विशेषज्ञों को एक ही मंच पर लाकर खेतों की चुनौतियों और प्रयोगशाला की तकनीकों के बीच सेतु का कार्य किया। कार्यक्रम का आयोजन आत्मा योजना के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक खेती, समन्वित कृषि प्रणाली, जैविक उत्पादकता और समस्याओं के त्वरित समाधान को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व उप संचालक कृषि एवं सह परियोजना संचालक आत्मा पानसिंह करौरिया और कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार ने किया।

कार्यक्रम में जैविक खेती, रसायन मुक्त भूमि, मल्टी क्रॉपिंग, पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी जैसे विषयों पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संवाद हुआ। वरिष्ठ वैज्ञानिक एम.के. भार्गव ने उन्नत तकनीकों और जैविक खेती की प्रायोगिक विधियाँ साझा कीं, वहीं डॉ. किरण रावत ने आत्मा योजना व विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर किसानों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। खास बात यह रही कि प्रगतिशील कृषकों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए, जिनमें नई तकनीकों के लाभ और प्राकृतिक तरीकों से मिली सफलता की कहानियाँ शामिल थीं। यह संवाद बाकी किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। कार्यक्रम में ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक रघुवीर सिंह यादव, राकेश धाकड़, मुकेश गर्ग, पूरन चौहान, राहुल मौर्य सहित बड़ी संख्या में कृषक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top