कलेक्टर ने रंगे हाथ पकड़ी गई पर्यवेक्षक अनीता श्रीवास्तव एवं सहायक अजय तिवारी को किया निलंबित

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
जिले में भ्रष्टाचार पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। महिला एवं बाल विकास परियोजना नरवर के अंतर्गत पदस्थ पर्यवेक्षक अनीता श्रीवास्तव को लोकायुक्त संगठन ग्वालियर द्वारा 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह रिश्वत आंगनवाड़ी सहायिका की भर्ती के एवज में मांगी जा रही थी। प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेते हुए शिवपुरी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने पर्यवेक्षक अनीता श्रीवास्तव और परियोजना नरवर के सहायक वर्ग-3 अजय तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने दोनों को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए यह निर्णय लिया और कहा गया कि इस प्रकार का कृत्य शासन की छवि को धूमिल करता है तथा शासकीय सेवा की मर्यादा के विरुद्ध है। निलंबन मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना, पिछोर नियत किया गया है। प्रशासन की यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कदम न केवल चेतावनी है बल्कि आने वाले समय में अनुशासनात्मक सख्ती की भी शुरुआत मानी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top