हर घर लहराएगा तिरंगा, भाजपा नगर मंडल ने बनाई व्यापक कार्ययोजना

MP DARPAN
0

नगर मंडल की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक संपन्न 


गुना।
हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा गुना नगर मण्डल ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर, प्रदेश संगठन के निर्देश एवं जिला भाजपा के मार्गदर्शन में नगर मंडल की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।

बैठक में आगामी 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी देवेंद्र गुप्ता, नपा अध्यक्षा सविता अरविंद गुप्ता, राष्ट्रीय कॉफी बोर्ड सदस्य मनोज दुबे, जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन, नपा उपाध्यक्ष धरम सोनी, भाजपा जिला मंत्री गोविंद गुर्जर एवं मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत मंचासीन रहे। बैठक में मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया कि 10 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के तहत मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को बूथवार कार्यक्रमों की रूपरेखा समझाई और बताया कि हर कार्यकर्ता को राष्ट्रभक्ति की इस मुहिम में भागीदार बनना है। इससे पूर्व प्रदेश भाजपा की बैठक के निर्देशानुसार जिले की तैयारी बैठक भी सम्पन्न हो चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top