विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु जनजाति महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी बने रामनिवास बघेल

MP DARPAN
0

दो वर्ष के लिए मिली अहम जिम्मेदारी

शिवपुरी। विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु जनजाति महासंघ, मध्यप्रदेश ने संगठन को मजबूत बनाने और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से रामनिवास बघेल पुत्र श्रीपत बघेल निवासी चिन्नौदी, शिवपुरी को प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर दो वर्ष के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान सिंह बघेल, प्रदेश अध्यक्ष केशर सिंह धनगर, संगठन मंत्री पटेल मधुसूदन धनगर, जीएस धनगर एवं महासचिव राजू सिंह पाल की अनुशंसा पर की गई। संगठन ने रामनिवास बघेल की सक्रियता, ईमानदारी, मेहनत और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

संगठन के अनुसार, विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु जनजाति महासंघ के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग की 51 जातियां आती हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इन वर्गों के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ समाज के पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में प्रदेश मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। नियुक्ति के बाद रामनिवास बघेल ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा समाज और शासन की योजनाओं के बीच मजबूत संवाद स्थापित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, समाजजनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top