शिवपुरी। संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खारा कुआ कस्टम गेट के पास शिवपुरी निवासी समाजसेवी सुरेश चौकसे एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय चौकसे की माता जी स्व. श्रीमती गौरा बाई चौकसे के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
अपने संदेश में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि माता जी के निधन की सूचना से मैं अत्यंत व्यथित हूँ। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें अपने चरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सिंधिया ने अपने पत्र के अंत में ॐ शांति लिखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।


