सिरसौद पुलिस ने 1.11 लाख की ऑनलाइन ठगी के मास्टरमाइंड को गुजरात से दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। साइबर ठगों पर शिकंजा कसते हुए सिरसौद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्रामीण से ओटीपी लेकर 1 लाख 11 हजार रुपए का फ्रॉड करने वाले आरोपी राजकपूर पुत्र राजेंद्र उम्र 24 वर्ष को गुजरात के बलसाड़ जिले से गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल वारंट पर जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार 15 जुलाई 2024 को ग्राम छार निवासी कैलाश नारायण कुशवाह के पास अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉलर ने बैंक खाता बंद होने का झांसा देकर ओटीपी मांगा और खाते से ₹1.11 लाख अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इस पर थाना सिरसौद में अपराध क्रमांक 151/2024 धारा 420 IPC दर्ज किया गया। एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, एएसपी संजीन मुले और एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में जांच शुरू हुई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश दुबोलिया और टीम ने मोबाइल नंबर व बैंक खाते की लोकेशन ट्रेस की। सुराग मिला कि आरोपी दमन एवं दीव क्षेत्र में रह रहा है। पुलिस टीम एएसआई जगदीश भिलाला के नेतृत्व में गुजरात रवाना हुई और पारडी, बलसाड़ से राजकपूर को दबोच लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुकेश दुबोलिया, एएसआई जगदीश भिलाला, प्रआर रविन्द्र सिनोरिया, आरक्षक ओमकार मिश्रा और साइबर सेल से आरक्षक आलोक व्यास की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top