शिवपुरी। सुरवाया थाना पुलिस ने माननीय जेएमएफसी न्यायालय के प्रकरण क्र. 1151/2019 में 7 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी मलखान गुर्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में ईनामी, फरारी और स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की तामीली हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग करैरा आयुष जाखड़ का मार्गदर्शन में थाना सुरवाया प्रभारी अरविंद छारी के नेतृत्व में मलखान गुर्जर पुत्र ऊदल सिंह गुर्जर उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम मझेरा थाना देहात शिवपुरी का स्थाई वारंट तामील किया गया। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अरविंद छारी, सउनि विवेक भट्ट, प्र.आर. कमलकिशोर कबीर, प्र.आर. हर्ष झा, आर. देशराज राठौर, सहदेव तोमर की सक्रिय भूमिका रही।


