शिवपुरी। कोलारस थाना पुलिस ने अवैध हथियार से हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से 12 बोर की अवैध बंदूक भी जब्त की गई है।
कोलारस टीआई रवि चौहान के अनुसार, ग्राम घुटारी निवासी हरजीत कौर पत्नी अवतार सिंह उम्र 36 वर्ष ने 10 सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही सुक्खा सिंह और हैप्पी सिंह ने अवैध हथियार से हवाई फायर किया, जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 355/2025 धारा 125, 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सुक्खा सिंह पुत्र मेजर सिंह उम्र 45 वर्ष और हैप्पी सिंह पुत्र सरवन सिंह उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम घुटारी थाना कोलारस, को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से हवाई फायर में इस्तेमाल की गई 12 बोर की बंदूक बरामद की गई। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रवि चौहान, उपनिरीक्षक सौरभ तोमर, उपनिरीक्षक कलेस्तुस लकड़ा, सउनि गुनेश्वर पैंकरा, प्रधान आरक्षक प्रदीप शर्मा, प्रधान आरक्षक डैनी कुमार, आरक्षक दीपक जाट और पुष्पेंद्र रावत की विशेष भूमिका रही।


