महिला जंगली जानवर से भिड़ी, साड़ी को बनाया हथियार, जानवर का गला घोंटकर बचाई अपनी जान

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
साहस और चतुराई की मिसाल पेश करते हुए ग्राम बड़खेड़ा की एक महिला ने जंगली जानवर लड़इया (जंगली प्रजाति) के जानलेवा हमले से अपनी जान बचाई। अकेली महिला पर अचानक हुए इस हमले में जब जानवर ने उसे बुरी तरह जकड़ लिया, तो महिला ने अपनी साड़ी को हथियार बनाते हुए उसका गला फंसा दिया। संघर्ष इतना भीषण था कि आखिरकार जानवर की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिला के दोनों हाथों में गहरी चोटें आईं हैं और शरीर पर कई जगह जानवर के दांतों के निशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महिला की सूझबूझ और बहादुरी से उसकी जान बच सकी, अन्यथा यह हमला घातक साबित हो सकता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top