परमहंस आश्रम बिनेगा में 2 दिसंबर को विशाल भण्डारा: संत महात्माओं के सान्निध्य में उमड़ेगी भक्ति धारा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिले के प्रख्यात आध्यात्मिक धाम परमहंस आश्रम बिनेगा में 2 दिसंबर मंगलवार को ब्रह्मलीन परमहंस स्वामी श्री बज्रानंद जी महाराज की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन संत श्री पथरानंद जी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न होगा।

भण्डारे की शुरुआत प्रातः 8 बजे महाराज श्री की समाधि पर भजन, पूजन एवं आरती के साथ होगी, जो शाम 4 बजे तक निरंतर चलेगी। पूरे दिन आश्रम परिसर में भक्तिरस से सराबोर भजन, सत्संग और पूजन का क्रम चलता रहेगा। कार्यक्रम में शिवपुरी जिले के अलावा दूर-दराज जिलों एवं अन्य प्रांतों से भी अनेक संत-महात्माओं के पधारने की संभावना है, जिनके दर्शन का सौभाग्य सभी धर्मप्रेमी बंधुओं व भक्तों को प्राप्त होगा। आश्रम प्रबंधन ने बताया कि अबसे परमहंस आश्रम बिनेगा का वार्षिक भण्डारा प्रतिवर्ष 2 दिसंबर को स्वामी बज्रानंद जी महाराज की जन्मजयंती पर आयोजित किया जाएगा। सभी भक्तगण, धर्मप्रेमी बंधु एवं आमजन अपने इष्ट-मित्रों सहित प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक इस आध्यात्मिक भण्डारे में सादर आमंत्रित हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top