सीएमओ भदकारिया के नेतृत्व में रन्नौद की बड़ी उपलब्धि: विशेष गहन पुनरीक्षण में बीएलओ अनंत सिंह जाट सम्मानित

MP DARPAN
0

शिवपुरी। नगर परिषद रन्नौद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान इस वर्ष सफलता की नई ऊँचाइयों पर पहुँचा। सीएमओ विष्णु कुमार भदकारिया की रणनीतिक दिशा, सतत निगरानी और टीमवर्क के परिणामस्वरूप भाग संख्या 184 नेगम में 100 प्रतिशत पुनरीक्षण कार्य समयसीमा के भीतर पूर्ण किया गया। इस अनुकरणीय उपलब्धि को देखते हुए बीएलओ अनंत सिंह जाट को सम्मान समारोह में शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान नगर परिषद अध्यक्षा राजकुमारी जमना प्रसाद, तहसीलदार एवं सीएमओ विष्णु कुमार भदकारिया द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में सुपरवाइजर वीर प्रताप सिंह चौहान की भी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन गरिमा से भर उठा।

सीएमओ विष्णु कुमार भदकारिया ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती पुनरीक्षण कार्य की सटीकता पर निर्भर करती है, और 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना रन्नौद टीम की प्रतिबद्धता तथा कर्मठता का प्रमाण है। उन्होंने बीएलओ अनंत सिंह जाट को अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरक आदर्श बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top