भाजपा गुना नगर मंडल की एसआईआर कार्यशाला संपन्न
गुना। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गुना द्वारा शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुननिरीक्षण (एसआईआर 2025) को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत ने की। कार्यशाला में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं मंडल प्रभारी देवेंद्र गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता तथा राष्ट्रीय कॉफी बोर्ड सदस्य (भारत सरकार) मनोज दुबे मंचासीन रहे।
मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया कि मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुननिरीक्षण की प्रक्रिया, बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की भूमिका और बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची के अद्यतन में सक्रिय भूमिका निभाएँ, ताकि एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटे नहीं। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री हरीश उरैया ने किया एवं आभार नगर उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रजापति ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव, नगर संयोजक सचिन शर्मा, महामंत्री नीरज जैन, उपाध्यक्ष शिवम दुबे शैंकी, अर्पित शर्मा, आकाश लोधा, प्रमोद जोशी, मंत्री छाया बाल्के, अभय शर्मा, शैलेश कुशवाह, पार्षदगण, बूथ अध्यक्ष-मंत्री, बीएलए और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


