शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पिछोर पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी सफलताएँ हासिल कर जिले में सशक्त पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया।
पहली कार्रवाई में थाना पिछोर पुलिस ने थाना कोतवाली शिवपुरी के अपराध क्रमांक 375/2024 (धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि व धारा 13(1)(ए) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में फरार चल रही तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सुखबती पत्नी उमेश लोधी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम ढला थाना भौती, गोमती पत्नी ब्रजेश परिहार उम्र 33 वर्ष निवासी नगरेला थाना पिछोर एवं अंगूरी पत्नी राकेश परिहार उम्र 35 वर्ष निवासी बल्देवपुर हिनौतिया थाना पिछोर शामिल हैं। इन सभी को पुलिस ने 4 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक उमेश उपाध्याय, सउनि बालकिशन, प्र.आर. भानू पाठक, प्र.आर. धर्मेन्द्र भट्ट, म.प्र.आर. प्रभावती लोधी, म.आर. प्रीति यदुवंशी व आर. रोहित उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही।
दूसरी बड़ी सफलता में पुलिस ने अन्नदूत योजना के तहत सरकारी खाद्यान्न में गड़बड़ी करने वाले परिवहनकर्ता गोविन्दास पुत्र कृष्णा पाल उम्र 35 वर्ष निवासी देवखो, थाना खनियाधाना को गिरफ्तार किया। आरोपी ने मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के तहत राशन वितरण के लिए लगाए गए ट्रक क्रमांक एमपी 33 जेडसी 8858, आरजे 11 जीडी 1593 से खाद्यान्न में हेराफेरी कर उसे छिपा दिया था। जांच में आरोपी का दोष सिद्ध होने पर पुलिस ने ट्रक जप्त किया और आरोपी को न्यायालय में पेश कर 17 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक उमेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक बी.एल. दोहरे, अरविंद सगर, जहान सिंह, प्रआर. रामहेत सिंह, आर. धर्मेंद्र सिंह व जितेंद्र गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


