फिजीकल, खोड़, खनियांधाना और बामौरकलां पुलिस की त्वरित कार्रवाई
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में जिले में चल रहे ऑपरेशन मुस्कान ने एक बार फिर अपनी प्रभावशीलता सिद्ध की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में लापता व अपहृत नाबालिग बालिकाओं को खोजकर सुरक्षित परिजनों तक पहुँचाया।
फिजीकल पुलिस ने 8 वर्षीय बच्ची दो घंटे में ढूंढ़ा
कमलागंज पुल के पास मिली एक 8 वर्षीय बच्ची को सूचनाकर्ता दीपक शर्मा द्वारा पुलिस के सुपुर्द किया गया। मुस्कान अभियान के तहत तत्काल तलाश शुरू कर पुलिस टीम ने मात्र दो घंटे में बच्ची की पहचान कर उसे उसकी माँ काली माता मंदिर के पास को सुरक्षित सुपुर्द कर मानवता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उक्त कार्रवाई में मुख्य भूमिका निरीक्षक नम्रता भदौरिया, उपनिरीक्षक भावना राठौड़ एवं उनकी टीम की रही।
खोड़ पुलिस ने अपह्रत बालिका को किया दस्तयाब
अपराध क्रमांक 359/2025 धारा 137(2) बीएनएस में अपह्रत दर्ज नाबालिग बालिका को पुलिस टीम ने खोजकर परिजनों को सौंपा। उक्त कार्रवाई में खोड़ चौकी प्रभारी उनि. कुसुम गोयल एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
बामौरकलां पुलिस ने इंदौर से बरामद की 15 वर्षीय बालिका
ग्राम बरियापुरा की 15 वर्षीय बालिका 16 अक्टूबर से लापता थी। बामौरकलां थाना प्रभारी की विशेष टीम ने इंदौर के सांबेर थाना क्षेत्र में धर्मपुर ईंट-भट्टे से किशोरी को दस्तयाब किया। सुरक्षित काउंसिलिंग हेतु उसे बाल कल्याण समिति शिवपुरी को सौंपा गया। उक्त कार्रवाई में बामौरकलां थाना प्रभारी उनि. संजय लोधी एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
खनियांधाना पुलिस ने उरई उप्र से बरामद की अपहृत नाबालिग बालिका
खनियाधाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपराध क्रमांक 356/2025 में अपहृत नाबालिग बालिका को उरई (जालौन, यूपी) से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया। बालिका को बरामद कर महिला अधिकारी द्वारा कथन कराए गए और सीडब्ल्यूसी शिवपुरी के आदेश पर परिजनों को सौंपा गया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


