अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस: दून पब्लिक स्कूल में सामूहिक ध्यान शिविर, छात्रों ने ध्यान से सीखा एकाग्रता का महत्व

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस के अवसर पर दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी में शांति, करुणा और एकता के संदेश को आत्मसात करने हेतु भव्य सामूहिक ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मिक संतुलन की ओर प्रेरित करना रहा।

हार्टफूलनेस संस्था की स्थानीय समन्वयक जया शर्मा ने सामूहिक ध्यान कराते हुए कहा कि नियमित ध्यान से एकाग्रता बढ़ती है और मन स्थिर रहता है। उन्होंने बताया कि न्यूरोसाइंस भी यह मानती है कि ध्यान करने से सकारात्मक हार्मोन्स का स्राव होता है, जिससे मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि दैनिक गूंजता भारत की संपादक मणिका शर्मा ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए ध्यान अत्यंत आवश्यक है। ध्यान शिविर में डॉ. साधना रघुवंशी ने छात्र-छात्राओं को ध्यान की सरल व प्रभावी तकनीकों से अवगत कराते हुए उनके दैनिक जीवन में ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर दून पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. खुशी शाहिद खान ने अतिथिगण का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रुबीना खान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डायरेक्टर शाहिद खान द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top