ई-अटेंडेंस, वरिष्ठता व वेतन समस्याओं को लेकर राज्य शिक्षक संघ ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

MP DARPAN
0

शिवपुरी। शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर एकजुट होकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में ई-अटेंडेंस व्यवस्था, वरिष्ठता निर्धारण, क्रमोन्नति, वेतन भुगतान सहित अनेक लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष स्नेह सिंह रघुवंशी एवं राजेन्द्र पिपलौदा ने बताया कि 1 जुलाई 2018 के बाद नियुक्त अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों को आज तक नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे वे अनेक वैधानिक लाभों से वंचित हैं। शिक्षकों ने नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता देने की मांग की। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क व तकनीकी समस्याओं के कारण अव्यवहारिक ई-अटेंडेंस प्रणाली को बंद करने तथा इसके आधार पर वेतन रोके जाने या काटे जाने की कार्यवाही समाप्त करने की मांग रखी। ज्ञापन में क्रमोन्नति आदेशों का पालन न होने, एरियर भुगतान लंबित रहने, 12 व 24 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश शीघ्र जारी करने, परवीक्षा अवधि पूर्ण कर चुके नवीन शिक्षकों के संविलियन आदेश, वर्ष 2002 में नियुक्त शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान, परामर्शदात्री बैठकों के आयोजन तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के शिक्षकों को क्रमोन्नति लाभ देने की मांग शामिल रही। इस अवसर पर स्नेह सिंह रघुवंशी, डॉ. कौशल गौतम, राजेन्द्र पिपलौदा, गोविन्द अवस्थी, राहिला आसिफ, नीता श्रीवास्तव, सुनील वर्मा, वत्सराज राठौड़, मनमोहन जाटव, अरविद सरैया, राजेश पाठक, विपिन पचौरी, परवेज खान, उमेश करारे, प्रीति शुक्ला, शरद निगम, गुणसागर शर्मा, यादवेन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र लोधी, बृजेन्द्र भार्गव कुल्लू, नगेन्द्र रघुवंशी, सुनील उपाध्याय, राजेश धाकड़, महावीर मुदगल, कपिल पचौरी, दीपक मांझी, अनिल पाराशर, राजीव बाथम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top