तेंदुआ पुलिस की बड़ी सफलता: 3 लाख की ज्वैलर्स चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। तेंदुआ थाना पुलिस ने पेशेवर अंदाज में कार्यवाही करते हुए ज्वैलर्स की दुकान में हुई 3 लाख रुपये की चोरी का खुलासा कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अपराध क्रमांक 15/2026 में त्वरित एवं तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया समस्त सोना-चांदी का माल बरामद कर लिया।

तेंदुआ थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को ग्राम खरई निवासी तुलसीराम सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 फरवरी की रात अज्ञात चोर उनकी सोने-चांदी की दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में सोने के ओम, बालियां, बेसर सहित चांदी की तोड़िया, ब्रेसलेट, ताबीज, बिछुड़ी, करधोनी, कमर गुच्छा सहित अन्य कीमती जेवरात शामिल थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना तेंदुआ टीम ने मुखबिर सूचना और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान मुकेश मोगिया उम्र 22 वर्ष निवासी गुहाड़ी मटेवरा, जिला श्योपुर एवं नाहर सिंह मोगिया उम्र 35 वर्ष निवासी सरखण्डी थाना तेंदुआ को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए समस्त जेवरात कीमती लगभग 3 लाख रुपये एवं घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए। उक्त कार्रवाई में उनि. नीतू सिंह धाकड़, सउनि जितेन्द्र जाट, प्रआर. गजेन्द्र सिंह, आर. पवन जाट, अनूप जाट, केदारीलाल, अंकित शर्मा, भुवनेश शर्मा, मनीष निगम, प्रवेश, आर.  दुले, आरक्षक चालक लोकेन्द्र झाला तथा साइबर सेल से प्रआर. विकास, आर. आलोक एवं आर. जलज की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top