बैराड़ पुलिस ने अवैध कट्टे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे सख़्त अभियान के तहत बैराड़ पुलिस ने समय रहते बड़ी वारदात को टाल दिया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशों पर अवैध हथियारों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बैराड़ पुलिस ने एक आरोपी को 315 बोर के देशी कट्टे और दो जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में की गई। 

बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पुराना रेस्ट हाउस, बैराड़ के पास किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की नीयत से हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेन्द्र रावत उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम टोङा, थाना बैराड़ बताया। हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर ही हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top