तेंदुआ पुलिस ने 70 लीटर शराब व बाइक सहित दो तस्कर दबोचे

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना तेंदुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई 30 मार्च को गश्त के दौरान की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने राजगढ़ सहराना से बावईपुरा के बीच कच्चे रास्ते की पुलिया के पास घेराबंदी कर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएस 8682 को रोका। तलाशी के दौरान सुघरसिंह उर्फ भूरा उम्र 40 वर्ष निवासी खरई व शक्ति रावत उम्र 25 वर्ष निवासी कुशियारा के कब्जे से 70 लीटर हाथ भट्टी की बनी अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीतू सिंह धाकड़, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह सोलंकी, आरक्षक भुवनेश शर्मा, केदारी लाल अहिरवार, पवन जाट और मनीष निगम की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top