हरियाली से सजा हाइवे, पर सुरक्षा इंतजामों की कमी से बढ़ी चिंता

MP DARPAN
0

पिछोर (नीरज गुप्ता)। झांसी-शिवपुरी हाइवे के दोनों ओर एजेंसी की देखरेख में किए गए पेड़-पौधों के रोपण से यह मार्ग हरियाली की चादर ओढ़े नजर आता है। यहां से गुजरने वाले यात्रियों को प्रकृति के बीच से गुजरने का सुखद अनुभव मिलता है और मानो वे किसी पर्यावरण नगरी से होकर यात्रा कर रहे हों। घने पेड़-पौधे न केवल सड़क की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देते हैं। लेकिन इस खूबसूरत दृश्य के बीच सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी लोगों को खटकने लगी है। 

स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि कई बार हाइवे पर कर्मचारियों की नियमित पेट्रोलिंग नजर नहीं आती। ऐसे में यदि किसी वाहन में अचानक खराबी आ जाए तो सुनसान इलाके में फंसे यात्रियों को भय और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।इसके अलावा हाइवे पर अचानक जानवरों के आ जाने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। कई बार तेज रफ्तार वाहनों के सामने पशु आ जाने से बड़ी घटनाएं होने की आशंका रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाइवे पर नियमित पेट्रोलिंग, आपात सहायता व्यवस्था और पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और लोग निश्चिंत होकर सफर कर सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top