स्टेट बार चुनाव, शिवपुरी के एड. पंकज आहूजा संभाग से मजबूत दावेदार, अधिवक्ताओं का बढ़ता समर्थन

MP DARPAN
0

शिवपुरी। मध्यप्रदेश स्टेट बार चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं और इस बीच शिवपुरी जिले के सक्रिय एवं जनसंपर्क में अग्रणी अधिवक्ता पंकज आहूजा संभाग से एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। अधिवक्ता हितों को प्राथमिकता देते हुए वे लगातार जिले सहित संभाग भर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

एड. पंकज आहूजा द्वारा घर-घर और कोर्ट परिसरों में पहुंचकर अधिवक्ताओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है, जिसमें उन्हें सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। उनके द्वारा बार एसोसिएशन को सशक्त, पारदर्शी और अधिवक्ता-केंद्रित बनाने का विजन प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे अधिवक्ताओं का समर्थन भी मिल रहा है। आगामी 12 मई 2026 को होने वाले मध्यप्रदेश स्टेट बार चुनाव में प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान बनाने के उद्देश्य से आहूजा लगातार सक्रिय हैं। वे अपने अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता के बल पर प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व की मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। विशेष बात यह है कि जिला बार एसोसिएशन शिवपुरी का भी उन्हें पूर्ण समर्थन प्राप्त हो चुका है, जिससे उनकी स्थिति और मजबूत मानी जा रही है। अधिवक्ताओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता और समर्थन को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि एड. पंकज आहूजा इस चुनाव में संभाग का सशक्त चेहरा बनकर उभर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top