शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बैराड़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी सख्ती का परिचय देते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के जीरो टॉलरेंस निर्देशों के तहत 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
बैराड़ टीआई सुरेश शर्मा के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में बैराड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बीलपुरा पुलिया के पास दो व्यक्ति कच्ची शराब के साथ वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी।पुलिस वाहन को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन मुस्तैद टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अरुण पुत्र शिवकुमार सोनी उम्र 28 वष्ज्र्ञ निवासी न्यू कॉलोनी बैराड़ हाल तालाब के पास और राजेन्द्र सिंह चौहान उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम ककरौआ थाना गोवर्धन बताया। तलाशी के दौरान 2 नीले कैनों में भरी 100 लीटर कच्ची शराब कीमत लगभग 20 हजार रुपये बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, सउनि दशरथ सिंह राजपूत, आरक्षक धर्मपाल धाकड़, राहुल सिंह, राजेन्द्र प्रसाद और अजय नीखरा की अहम भूमिका रही।


