डॉ. खुशी खान चाणक्य नेशनल लीडरशिप अवार्ड 2026 से सम्मानित

MP DARPAN
0

शिवपुरी। शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों से उत्कृष्ट सेवाएं दे रहीं दून पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉ. खुशी खान को प्रतिष्ठित चाणक्य नेशनल लीडरशिप अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि ने जिले के शैक्षणिक जगत को गौरवान्वित कर दिया है।

डॉ. खान ने शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए युवाओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने छात्रों में शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी इसी समर्पित कार्यशैली और नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण के चलते चयन समिति ने उन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना। इससे पूर्व भी डॉ. खुशी खान को कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उन्हें मध्यप्रदेश की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में स्थान मिला, वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भी शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है। इस उपलब्धि पर दून पब्लिक स्कूल परिवार, शिक्षाविदों और शहर के गणमान्य नागरिकों में हर्ष की लहर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top