शिवपुरी। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अमोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फॉरेस्ट नर्सरी मामौनी खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक महिला स्मैक बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उनि. अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर महिला भागने लगी, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम ममता लोधी उम्र 35 वर्ष निवासी सिरसौद मजरा जामुनपुरा थाना अमोला बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी महिला के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला, जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के पीछे पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में चल रहे प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एसडीओपी करेरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में यह सफलता मिली। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. अंशुल गुप्ता, चौकी प्रभारी उनि. अंजली सिंह, सउनि. अरविन्द्र यादव, प्र.आर. बीरवल सिंह, आरक्षक संजीव श्रीवास्तव, रामबीर बघेल, चालक मोहित शर्मा, नीतेन्द्र सिंह, रामनरेश राठौर, आकाश शाक्य, कुलदीप शाक्य, रविन्द्र शाक्य, हिम्मत, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार और भगवान सिंह की अहम भूमिका रही।


