रचना शेरसिंह जाटव को बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव बनीं

MP DARPAN
0

शिवपुरी। महिला कांग्रेस के संगठन विस्तार में शिवपुरी को बड़ी पहचान मिली है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बौरासी द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में जिले की पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती रचना शेरसिंह जाटव को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के साथ ही शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और खुशी का माहौल बन गया।
श्रीमती रचना शेरसिंह जाटव की नियुक्ति को उनके लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और मजबूत नेतृत्व का परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार में जमीनी स्तर पर उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसके चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति की खबर मिलते ही जिलेभर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, विधायक कैलाश कुशवाह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। रचना शेरसिंह जाटव ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top