नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा का भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

MP DARPAN
0

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा के शिवपुरी आगमन पर भाजपा कार्यालय कोठी नंबर-1 में भव्य और जोशीला स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे संगठन की एकजुटता साफ नजर आई।

स्वागत समारोह में जसवंत जाटव ने कहा कि धैर्यवर्धन शर्मा की नियुक्ति से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक कार्यों को गति मिलेगी। पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे ने उन्हें अनुभवी और संगठननिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं, जिससे पार्टी को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर जिला महामंत्री केपी परमार, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, जिला मंत्री नीरज तोमर, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन, मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, युवा नेता प्रशांत राठौर, श्रीमती उषा भार्गव, राजकुमार राठौर, अमन मिश्रा, गौरव गुप्ता सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top