दिनारा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा : शातिर चोर गिरफ्तार, 5 लाख का चोरी गया माल बरामद

MP DARPAN
0

शिवपुरी। दिनारा थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद कर पीडि़तों को राहत दी है। 9-10 अप्रैल की दरमियानी रात शीतला माता मंदिर क्षेत्र में अज्ञात चोर ने मनीष मिश्रा और आकाश यादव के घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी पार कर दी थी। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह की टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रघुवीर उर्फ हीरो प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी झांसी उ.प्र. को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी गया पूरा मशरुका बरामद कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह, सउनि सुल्तान सिंह, सउनि नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक हिमांशु चतुर्वेदी, घनश्याम परमार, आरक्षक शिवम यादव, पवन यादव, राजेन्द्र कुशवाह, धर्मेन्द्र यादव, शिवम विश्वकर्मा, सुरेन्द्र यादव तथा सैनिक सुरेन्द्र यादव व धर्मपाल चौहान की अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top