पिछोर (नीरज गुप्ता)। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव उत्साह और प्रेरणा के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रीतम सिंह लोधी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और कहा कि बेटियों की शिक्षा ही समाज के विकास की मजबूत नींव है। इस अवसर पर छात्राओं को साइकिल एवं पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं, जिससे उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह और बढ़ा। कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद निगोटी एवं प्राचार्य विजय लोधी की विशेष उपस्थिति रही। प्राचार्य ने छात्राओं को प्रतिदिन विद्यालय आने और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक-स्टाफ ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं, जिनमें शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा और उमंग देखने को मिली।



