पोहरी पुलिस ने 4 साल से फरार स्थाई वारंटी को दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। पोहरी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने में सफलता हासिल की है। करीब 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन तथा एसडीओपी आनन्द राय के मार्गदर्शन में पोहरी पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थाना पोहरी के अपराध क्रमांक 182/2021 एवं न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 73/2022 में फरार स्थाई वारंटी रघुवर धाकड़ पुत्र मानाराम धाकड़ उम्र 42 वर्ष निवासी बैसी थाना पोहरी को 8 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और माननीय न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक नीरज सेंगर, हदेश पाराशर, आरक्षक रामअवतार रावत, अमित, हेमराज राठौर, अरविंद कुशवाह तथा चालक सुनील पाल की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top