डबरा। नवीन कृषि उपज मंडी के सामने जारी किसान न्याय सत्याग्रह 9वें दिन और अधिक आक्रामक तेवर में नजर आया। भारतीय युवा कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र सरकार की US Trade Deal के विरोध में चल रहा यह आंदोलन अब बड़ा रूप ले चुका है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने पहुंचकर आंदोलन को नई ऊर्जा दी।
यश घनघोरिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह ट्रेड डील किसानों के हितों पर सीधा प्रहार है और विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की साजिश है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक यह जनविरोधी समझौता वापस नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष डबरा से लेकर दिल्ली तक जारी रहेगा। सत्याग्रह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयप्रकाश शर्मा (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), महाराज सिंह राजौरिया (पूर्व नपा चेयरमैन), पार्षद श्रीमती सुनीता राजौरिया, पार्षद हरविंदर सिंह, कमलेश बाथम, डबरा विधानसभा अध्यक्ष जमील खान, वृंदावन कोरी, महेंद्र चतुर्वेदी, देव बंसल, केदार रावत, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष (डबरा ग्रामीण) सतेंद्र धाकड़, इकरार खान और सुरेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसानों और युवाओं ने साफ संदेश दिया कि वे अपनी जमीन और फसल का सौदा किसी भी कीमत पर विदेशी हाथों में नहीं होने देंगे। कार्यक्रम के अंत में आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी गई। पूरे मंडी परिसर में एक स्वर में नारा गूंजा किसान सम्मान, देश का अभिमान जो इस आंदोलन की ताकत बनकर सामने आया।


