34 किलो केबल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त
शिवपुरी। बैराड़ थाना पुलिस ने बोर की केबल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मातादीन कुशवाह, धरमसिंह कुशवाह, हल्के कुशवाह और श्यामवरन रावत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 34 किलो वजनी बोर की केबल (कीमत करीब 70 हजार रुपए) और वारदात में इस्तेमाल की गई 60 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
बैराड़ टीआई सुरेश शर्मा के अनुसार, फरियादी राजकुमार पुत्र रविकिशोर शर्मा निवासी ग्राम रैय्यन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16-17 जून की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाश उसके बोर के कमरे का ताला तोड़कर केबल चोरी कर ले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में टीआई सुरेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम रैय्यन में दबिश देकर चारों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया और बताया कि चोरी की केबल मातादीन कुशवाह के खेत में छिपाई थी। पुलिस ने केबल और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरेश शर्मा, उपनिरीक्षक अजय खलखो, हरिओम जाटव, रविन्द्र धाकड़, अजय नीखरा, गिर्राज त्यागी, राजेन्द्र, देवेन्द्र और शोभाराम मीणा की सराहनीय भूमिका रही।


