करैरा पुलिस ने देहरेटा सानी घाट से अवैध उत्खनन करती जेसीबी जब्त की

MP DARPAN
0

शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरेटा सानी घाट पर अवैध रेत उत्खनन में लगी एक जेसीबी मशीन जब्त की है। पुलिस की दबिश पड़ते ही चालक मशीन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब्त वाहन के मालिक के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामला अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग, शिवपुरी को भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देहरेटा सानी घाट पर जेसीबी के जरिए अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जेसीबी चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मौके से मशीन को जब्त कर लिया और वाहन स्वामी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी। फरार चालक की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन शर्मा, आरक्षक हरेन्द्र गुर्जर और आरक्षक लवकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top