सिरसौद पुलिस ने हत्या प्रयास के 5 आरोपी दबोचे, घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त

MP DARPAN
0

शिवपुरी। सिरसौद थाना पुलिस को हत्या के प्रयास के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के ग्राम राजा की मुढेरी में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

सिरसौद थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर के अनुसार 3 जून को कुल्हाड़ी मांगने को लेकर हुए विवाद में श्याम शर्मा और ममता शर्मा पर लाठी-डंडों एवं तलवार से हमला किया गया था। फरियादी सत्यनारायण शर्मा की शिकायत पर सिरसौद थाने में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखने और तकनीकी पड़ताल के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सिंहनिवास ओवरब्रिज के नीचे किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सिरसौद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर मनोज कुशवाह, सीताराम कुशवाह, स्वदेश कुशवाह, विनोद उर्फ देवेन्द्र कुशवाह और दिलीप रावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर के साथ जगदीश भिलाला, ब्रजपाल सिंह तोमर, अजय सिंह तोमर, बलवंत पाल, रविन्द्र सिनोरिया, मुकेश इन्दौरिया, सत्यवीर सिंह जादौन, जितेन्द्र करारे, प्रमोद पुरोहित, शत्रुघ्न यादव, विक्रम सिंह, मनोज एवं मुकेश परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top