लाठी-डंडों और पत्थरों से पीटकर की थी हत्या
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के चर्चित प्रभान सिंह लोधी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना भौंती पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इससे पहले पुलिस घटना के 24 घंटे के भीतर चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम गोयल ने बताया कि 16 जून 2026 को ग्राम भयावन मजरा पीपरवाला निवासी मीना लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति प्रभान सिंह लोधी को आरोपियों ने घर के अंदर से जबरन बाहर खींच लिया और लाठी, डंडों तथा पत्थरों से बेरहमी से मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। शिकायत पर थाना भौंती में अपराध क्रमांक 196/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुसुम गोयल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश और तकनीकी जांच शुरू की गई। पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी बलवीर पाल, परमेश्वरदास पाल, मिजाजी पाल एवं बलवीर पाल को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। इसके बाद फरार आरोपियों की तलाश जारी रखते हुए पुलिस ने देवेन्द्र पाल उम्र 25 वर्ष), राजकुमार उर्फ राजू पाल उम्र 23 वर्ष एवं रामनिवास पाल उम्र 46 वर्ष निवासी भयावन मजरा भोडऩ, थाना भौंती को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कुसुम गोयल के साथ सउनि संजय भगत, सउनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप गुर्जर, अभयराज सिंह, प्रहलाद यादव, मृत्युंजय सिंह तथा आरक्षक रवि शर्मा, दुर्गाविजय, मलखान गुर्जर, गजेन्द्र शर्मा, पीकेश कुमार, नन्दकिशोर, राजेश कुमार, रामनरेश राठौर, महिला आरक्षक अनीता शर्मा एवं सैनिक निखिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


