शिवपुरी में पंचायत सचिवों का बड़ा फेरबदल, 90 सचिवों के तबादले

MP DARPAN
0

80 प्रशासनिक, 4 पारस्परिक एवं 6 स्वैच्छिक सचिवों के स्थानांतरण

शिवपुरी। जिला पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार पंचायत सचिवों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जिले में कुल 90 पंचायत सचिवों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 80 प्रशासनिक, 4 पारस्परिक एवं 6 स्वैच्छिक स्थानांतरण शामिल हैं। 

प्रशासनिक स्थानांतरण

खनियांधाना जनपद में कृष्णवीर सिंह लोधी गुरैया से महरौली, बद्रीप्रसाद लोधी महरौली से गुरैया, सीताराम लोधी मुहारीखुर्द से चमरौआ, चंदन सिंह चमरौआ से नयागांव पिपरा, संग्राम सिंह लोधी नयागांव पिपरा से भौंडन, रविन्द्र बैश्य नोहरा से पिपरा, रामकिशोर लोधी बसाहर से बिजरावन, कैलाशचंद लोधी बिजरावन से औंढी, रघुवर लोधी रिछाई से रेवई, रामस्वरूप शर्मा पहाड़ाखुर्द से रिछाई, जण्डेल सिंह यादव अमुहाय से मुड़िया, सत्यनारायण यादव मुड़िया से अमुहाय, बृजेश लोधी छिरवाहा (पिछोर) से खुरई (खनियांधाना), महेन्द्र शर्मा खुरई से गोलाकोट तथा विकास पाठक ऐरावनी (खनियांधाना) से जराय (पिछोर) स्थानांतरित किए गए हैं।

नरवर जनपद में द्वारिका प्रसाद जाटव छितरी से भीमपुर, राजेन्द्र सिंह कुशवाह भीमपुर से देहरेटा अब्बल, हरप्रसाद शाक्य झण्डा से अंदोरा, नरेश कुमार मौर्य सिलरा से भाटी (कोलारस), बनवारी लाल शाक्य समोहा से केखोदा, सुनीता रावत केखोदा से बीलौनी, सुखदेव सिंह रावत धमधौली से छितरी, राजाराम कुशवाह ख्यावदा से इंदरगढ़, दुर्ग सिंह रावत इंदरगढ़ से समोहा, रामस्वरूप गोस्वामी सूंड (शिवपुरी) से बरखाड़ी, देवी सिंह कुशवाह बरखाड़ी से बहगवां, गजेन्द्र सिंह सोलंकी देहरेटा अब्बल से बेरखेड़ा, संजीव शर्मा कोडर से सुनारी तथा राजबहादुर सिंह सुनारी से कोडर भेजे गए हैं।

पोहरी जनपद में अनिल धाकड़ धौरिया से नरैयाखेड़ी, संजय रावत नरैयाखेड़ी से ऐंचवाड़ा, बद्री प्रसाद जाटव बाघोदा से ठेवला, गिर्राज धाकड़ ठेवला से बाघोदा, नारायण सिंह जाटव ककरोआ से भदरौनी, सुरेन्द्र सिंह जादौन गल्थुनी से देवपुरा, भागीरथ कोली कालीपहाड़ी (नरवर) से मड़खेड़ा, वीरेन्द्र सिंह धाकड़ जौराई से मालवर्वे, रामबाबू धाकड़ मालवर्वे से जौराई, जयप्रकाश शर्मा देवपुरा से धौरिया, राजेन्द्र माथुर बूडदा से टोरिया खालसा तथा पूरन सिंह वर्मा टोरिया खालसा से बूडदा स्थानांतरित हुए हैं।

पिछोर जनपद में लाल सिंह सोलंकी महोबा डामरौन से गल्थुनी (पोहरी), राजकुमार पटेल मनपुरा से भौंती, रामबिहारी शर्मा ऊमरीखुर्द से बाचरौन, संतोष कुमार शर्मा बाचरौन से ऊमरीखुर्द, महेन्द्र कुमार गुप्ता दुल्हई से नयाखेड़ा, अशोक कुमार मिश्रा भौंती से मनपुरा, जयपाल सिंह चौहान माचमोर से आसपुर, मन्नूलाल आदिवासी आसपुर से माचमोर, ओमप्रकाश श्रीवास्तव सिंहनिवास (शिवपुरी) से दुल्हई तथा सुरेन्द्र कुमार गैंडा गढ़ोईया से नावली भेजे गए हैं।

शिवपुरी जनपद में महेशचंद जैन हातीद से लोहादेवी, घनश्याम शर्मा लोहादेवी से रायपुर धमकन, सुरेश धाकड़ ठाटी (बदरवास) से कुश्यारा, अंजना ओझा कुश्यारा से सिंहनिवास, वीर सिंह गुर्जर रामपुरी (बदरवास) से हातौद, प्रबल प्रताप सिंह परिच्छा अहीर (पोहरी) से सतनबाड़ा, गोपाल सिंह गुर्जर सतनबाड़ा से सूंड, अरुण शर्मा सिकरावदा से मोहनगढ़ तथा मोहन गुप्ता मोहनगढ़ से सिकरावदा स्थानांतरित किए गए हैं।

कोलारस जनपद में कमल सिंह गुर्जर सलैया (करैरा) से उन्हाई, बलवीर यादव पाडोदा से अटारा, भरत सिंह यादव अनंतपुर से गढ़ोईया, महेश धाकड़ बेडारी (पिछोर) से अटरूनी, गोपाल दांगी गता झलकुई से बेहटा, फेरन सिंह जाटव बिजरौनी से बारोद, अरविन्द यादव बारोद से बिजरौनी, प्रेमनारायण व्यास बेहटा से अनंतपुर, संजय गुप्ता पनवारी से बेडारी, राजेश छारी बेरसिया से चिलावद, लक्ष्मण धाकड़ चिलावद से गोहरी, शंभु सिंह यादव गढ़ से किशनपुर तथा शिवराज सिंह यादव किशनपुर से गढ़ स्थानांतरित हुए हैं।

करैरा जनपद में शैतान सिंह गुर्जर चिन्नौद से टोडा करैरा, विशाल यादव थनरा से पारागढ़ तथा अरविन्द कुमार शर्मा पारागढ़ से थनरा भेजे गए हैं।

बदरवास जनपद में दिनेश बघेल थरखेड़ा (नरवर) से रामपुरी, वीरेन्द्र दांगी खतौरा से ढकरोरा तथा योगेन्द्र सिंह लोधी ढकरोरा से बीजरी स्थानांतरित किए गए हैं।

पारस्परिक स्थानांतरण

करैरा जनपद में रविन्द्र सिंह अमोलपठा से सिरसौद एवं लाल सिंह लोधी सिरसौद से अमोलपठा तथा नरवर जनपद में मुनेश शर्मा ग्वालिया से गनियार एवं अवधेश सिंह बैस गनियार से ग्वालिया स्थानांतरित किए गए हैं।

स्वैच्छिक स्थानांतरण

कृष्णपाल सिंह परमार बूढ़ाडोंगर (बदरवास) से पनानेर (नरवर), वीरेन्द्र कुमार शर्मा रैय्यन से सेवाखेड़ी (पोहरी), राजेन्द्र वर्मा टोडा से मारोरा अहीर (पोहरी), कुंवरलाल धनेलिया पीरोंठ (बदरवास) से भैंसा (नरवर), हरिराम जाटव झिरी से रैयन (पोहरी) तथा लोकेन्द्र सिंह सोलंकी गोहरी से चंदेनी (कोलारस) स्थानांतरित किए गए हैं। स्थानांतरित सचिवों की वर्तमान पंचायतों की लॉग-इन आईडी तत्काल निष्क्रिय की जाएगी। कार्यमुक्ति के बाद वेतन नवीन पदस्थापना स्थल से ही आहरित होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। 

सूची देखे 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top