शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती श्रीराम कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर में 650 दीप प्रज्ज्वलित कर, पुष्पांजलि अर्पित कर तथा मंदिर के महंत का सम्मान कर मनाई गई।
कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी ने संत रविदास के जीवन और उनके समता, सद्भाव तथा मानवता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भाजपा महामंत्री केपी परमार, लवलेश जैन, जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाहा तथा पूर्व कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी ने भी संत रविदास को महान समाज सुधारक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंदिर में आरती, भजन, दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि के साथ सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा लवंगीकर, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, बबीता जाटव, पार्षद अरविंद ठाकुर, रितेश जैन, प्रमोद जैन, माणिक जैन, सोनू रजावत, उमेश श्रीवास्तव, अमित लवंगीकर, अजीत ठाकुर, पूर्व नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा, प्रशांत राठौर, गजेंद्र समाधिया, यशवंत मंगल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


