कलेक्टर ने राजस्व अमले में किया बड़ा फेरबदल, 73 पटवारी बदले, कई तहसीलों का प्रशासनिक समीकरण बदला

MP DARPAN
0

खनियाधाना, करैरा, पिछोर, शिवपुरी और नरवर सबसे अधिक प्रभावित

शिवपुरी। जिले में राजस्व व्यवस्था को अधिक प्रभावी और संतुलित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 73 पटवारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत जारी इस आदेश में विभिन्न तहसीलों और राजस्व हलकों में पदस्थ पटवारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार खनियाधाना, करैरा, पिछोर, नरवर, बदरवास, कोलारस, पोहरी, बैराड़, रन्नौद और शिवपुरी क्षेत्र के पटवारी स्थानांतरण सूची में शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक फेरबदल खनियाधाना, करैरा, पिछोर, नरवर और शिवपुरी क्षेत्रों में किया गया है।

तबादला सूची में पटवारी सुरेन्द्र शाक्य खनियाधाना से करैरा, रामनरेश जादौन खनियाधाना से करैरा, दिनेश सिंह सिकरवार खनियाधाना से करैरा, शैलेन्द्र सिंह जादौन खनियाधाना से नरवर, पुष्पेन्द्र शर्मा पिछोर से करैरा, प्रतीक पाराशर पिछोर से करैरा, विजय रघुवंशी पिछोर से करैरा, जितेन्द्र नागर नरवर से बदरवास, अनीता परिहार करैरा से खनियाधाना, संतोष गुप्ता करैरा से कोलारस, पुष्पेन्द्र मेहरा करैरा से खनियाधाना, रामबाबू पुरी गोस्वामी करैरा से पिछोर, महेन्द्र भार्गव करैरा से शिवपुरी, कप्तान सिंह यादव पिछोर से पोहरी, जेम्स टोपो रन्नौद से शिवपुरी, देवेन्द्र सिंह राजपूत पिछोर से बैराड़, हरीसिंह वर्मा पिछोर से शिवपुरी, प्रभाकर मरैया बदरवास से नरवर, मनोज सिंह चकोटिया पिछोर से पोहरी, बलराम धाकड़ करैरा से पिछोर, पुष्पेन्द्र गुप्ता करैरा से खनियाधाना, रामवीर सिंह रावत कोलारस से शिवपुरी, रामसेवक राठौर बैराड़ से शिवपुरी, रूबी भार्गव करैरा से पिछोर, तानिया गुप्ता पिछोर से शिवपुरी, राकेश कुमार जैन शिवपुरी से पिछोर, सविता बंसल (अग्रवाल) करैरा से खनियाधाना, मनीष बुधोलिया शिवपुरी से शिवपुरी, दुष्यंत तोमर शिवपुरी से शिवपुरी ग्रामीण, देवेन्द्र गर्ग शिवपुरी से खनियाधाना, वकील बंजारा करैरा से शिवपुरी, पवन भार्गव पिछोर से करैरा, विकास जैन शिवपुरी से खनियाधाना, आनंद यादव शिवपुरी से शिवपुरी ग्रामीण, हर्ष ओझा पिछोर से बदरवास, शिवेष गुप्ता रन्नौद से शिवपुरी, मयंक पाठक खनियाधाना से शिवपुरी, किरण पाराशर रन्नौद से बदरवास, प्रदीप अग्रवाल कोलारस से बदरवास, गिर्राज हिडोलिया रन्नौद से शिवपुरी, आदर्श श्रीवास्तव पोहरी से कोलारस, नंदकिशोर धाकड़ रन्नौद से बदरवास, सुनील उपाध्याय रन्नौद से कोलारस, रामप्रकाश अहिरवार रन्नौद से पिछोर, अनुराग शर्मा बदरवास से शिवपुरी, शिवकुमार शर्मा कोलारस से शिवपुरी, संध्या शर्मा करैरा से शिवपुरी, संदीप पाराशर कोलारस से शिवपुरी, राकेश आर्य शिवपुरी से नगरीय शिवपुरी, अर्जुन सिंह गुर्जर नरवर से करैरा, ओम नारायण भार्गव नरवर से खनियाधाना, राजबहादुर जाटव नरवर से करैरा, कमलकिशोर सेन नरवर से खनियाधाना, कृष्ण कुमार चौरसिया नरवर से पिछोर, प्रहलाद सिंह परिहार बदरवास से रन्नौद, जितेन्द्र दांगी बदरवास से रन्नौद, दिलीप सिंह कुशवाह पोहरी से बैराड़, रविन्द्र खलको पोहरी से बैराड़, जगन्नाथ आदिवासी पोहरी से बैराड़, पुष्पराज सिंह धाकड़ पोहरी से पिछोर, शिल्पा चौबे शिवपुरी से करैरा, गिरजेश श्रीवास्तव शिवपुरी से पिछोर, नेहा गुप्ता शिवपुरी से कोलारस, राहुल वर्मा शिवपुरी से पिछोर, अनुराग जैन शिवपुरी से खनियाधाना, रामदयाल जाटव शिवपुरी से खनियाधाना, गौरव शर्मा शिवपुरी से पिछोर, बिन्दु गुप्ता शिवपुरी से करैरा, भगवान सिंह कुशवाह शिवपुरी से पिछोर, नितिन गुप्ता शिवपुरी से पिछोर, स्वाति माथुर शिवपुरी से करैरा, अमित शर्मा बदरवास से पिछोर एवं शैलेन्द्र शर्मा कोलारस से पिछोर शमिल हैं। कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। प्रशासनिक स्तर पर इस बड़े फेरबदल को राजस्व व्यवस्था में कार्यकुशलता बढ़ाने और क्षेत्रीय संतुलन स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तबादला सूची 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top