एसपी ने पिछोर एवं करैरा थानों का किया औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड से लेकर मालखाना तक की बारीकी से पड़ताल

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया सोमवार को एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने थाना पिछोर एवं थाना करैरा का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान थानों में संधारित रिकॉर्ड, महत्वपूर्ण रजिस्टर, मालखाना, हवालात और थाना परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

एसपी ने लंबित अपराधों, गंभीर प्रकरणों, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंट तामील, अवैध हथियार, शराब, जुआ, सट्टा तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निराकरण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा प्रत्येक पुलिस अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, मालखाने के रखरखाव, हवालात की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनविश्वास बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान थाना पिछोर प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह एवं थाना करैरा प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई ने अपने-अपने थानों की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों और अपराध नियंत्रण से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत की। एसपी ने दोनों थाना प्रभारियों को प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top