वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, साहित्यकारद्वय गोविन्द अनुज एवं डॉ. महेंद्र अग्रवाल गुना में सम्मानित

MP DARPAN
0

दृष्टि संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तीन साहित्यकार सम्मानित

गुना। गुना की प्रतिष्ठित सामाजिक, साहित्यिक एवं आध्यात्मिक संस्था दृष्टि द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी वर्ष समारोह 2026 में शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, साहित्यकार गोविन्द अनुज एवं साहित्यकार व संपादक डॉ. महेंद्र अग्रवाल को गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर साहित्यकार गोविन्द अनुज को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान हेतु उदन्त मार्तण्ड लोक सम्मान 2026 से अलंकृत किया गया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव तथा नई ग़ज़ल पत्रिका के संपादक एवं साहित्यकार डॉ. महेंद्र अग्रवाल को हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी सम्मान 2026 प्रदान किया गया। यह भव्य आयोजन गुना स्थित होटल राजश्री सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात नवगीतकार डॉ. राम सनेही लाल यायावर (शिकोहाबाद) ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में सुप्रसिद्ध ललित निबंधकार डॉ. श्रीराम परिहार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दृष्टि संस्था के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह सेंगर द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन सचिव प्रेम सिंह ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top