भाजपा की विचारधारा को अनुसूचित जाति की प्रत्येक बस्ती तक पहुंचाना है : प्रदेश महामंत्री रामस्वरूप शुक्रवारे

MP DARPAN
0

अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कार्य करेगा : प्रदेश उपाध्यक्ष गगन खटीक

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं ग्वालियर संभाग प्रभारी रामस्वरूप शुक्रवारे के रविवार को शिवपुरी प्रवास के दौरान भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व उन्होंने फतेहपुर चौराहे स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

बैठक का शुभारंभ भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश भरदेलिया ने स्वागत भाषण देते हुए संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं ग्वालियर संभाग प्रभारी रामस्वरूप शुक्रवारे ने कहा कि भाजपा की विचारधारा को अनुसूचित जाति समाज की प्रत्येक बस्ती तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों स्वच्छता अभियान, मन की बात, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विस्तृत रणनीति बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति बस्तियों में सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना जाए और इसके लिए प्रत्येक मंडल में 10-10 ‘मन की बात प्रमुख’ नियुक्त किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गगन खटीक ने कहा कि भाजपा देश का पहला ऐसा संगठन है जो राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानकर कार्य कर रहा है। पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता हर बूथ पर सक्रिय भूमिका निभाएगा। मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह सगर ने अपने संबोधन में कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश भरदेलिया सकारात्मक ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को नई दिशा देंगे तथा उन्हें सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग मिलेगा। बैठक में भाजपा फिजिकल मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह, जाटव समाज के संभागीय अध्यक्ष नवीन जाटव, मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद बेहदोरिया, जिला उपाध्यक्ष दीपक शाक्य, नीरज खटीक, श्रीमती कल्पना पारस, जिला मंत्री राहुल खटीक, सीताराम जाटव, आकाश जाटव, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार ‘छोटू’, सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मलखान सिंह परिहार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन खेमराज मौर्य ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top