आईटीबीपी जवानों ने किया सामूहिक योग, लिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प

MP DARPAN
0

शिवपुरी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईटीआई) एवं दूरसंचार वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 6:30 से 7:15 बजे तक आयोजित योग सत्र में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग और प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यक्रम का आयोजन एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के तहत किया गया। दूरसंचार वाहिनी के उप महानिरीक्षक आर. एल. शुक्ल तथा सीआईटीआई के उप महानिरीक्षक राजेश चौधरी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक आर. एल. शुक्ल ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी अधिकारियों, जवानों और प्रशिक्षुओं से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग सत्र में दोनों संस्थानों के कार्मिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ, तनावमुक्त और राष्ट्र निर्माण के लिए अधिक सक्षम बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top