हॉलीवुड्स इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को दिए गए शील्ड, मैडल एवं प्रमाण पत्र
शिवपुरी। शहर के वीर सावरकर पार्क में रविवार को आयोजित पहली ओपन स्केटिंग चैम्पियनशिप ने खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। हॉलीवुड्स इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में शिवपुरी स्केट एकेडमी के स्केटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चले आयोजन में 2 वर्ष से लेकर 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाडिय़ों ने रफ्तार और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में गल्र्स 2-5 वर्ष वर्ग में नित्या गुप्ता प्रथम, नियति बंसल द्वितीय और यशी जैन तृतीय रहीं। 5-7 वर्ष वर्ग में विधि यादव प्रथम, बानी शर्मा द्वितीय और आशवी सिन्हा तृतीय स्थान पर रहीं। इनलाइन वर्ग में वेदिका, सौम्या और तनिषा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 7-9 वर्ष वर्ग में स्वस्ति तिवारी प्रथम, श्रेया जैन द्वितीय और नियति गुप्ता तृतीय रहीं। 9-11 वर्ष वर्ग में अदविता राजेश कुमार प्रथम, अवनी तिवारी द्वितीय, धृति जैन तृतीय तथा अवनी मीना को विशेष स्थान मिला। इनलाइन वर्ग में माही खन्ना विजेता रहीं। 11-14 वर्ष वर्ग में भव्या तिवारी प्रथम, शुभदांगी सिंह द्वितीय और राधिका कुशवाह तृतीय रहीं, जबकि इनलाइन वर्ग में आराध्या दीक्षित प्रथम एवं आरना गर्ग द्वितीय स्थान पर रहीं।
बॉयज 2-5 वर्ष वर्ग में दक्ष सूर्यवंशी प्रथम, वीरांश जैन द्वितीय और अक्षित लोधी तृतीय रहे। 5-7 वर्ष वर्ग में हार्दिक तिवारी प्रथम, हिमांश शुक्ला द्वितीय और गौरांश जैन तृतीय स्थान पर रहे। 7-9 वर्ष वर्ग में गर्व दुबे प्रथम, ओमकार कुशवाह द्वितीय और वंशराज जैन तृतीय रहे, जबकि इनलाइन वर्ग में युक्त लोधी विजेता रहे। 9-11 वर्ष वर्ग में दिवित गोयल प्रथम, मेहांश नरवरिया द्वितीय और सुयश यादव तृतीय स्थान पर रहे। इनलाइन वर्ग में प्रत्यक्ष जैन प्रथम, गुरबक्श सिंह द्वितीय और अभिनव जाट तृतीय रहे। 11-14 वर्ष वर्ग में हर्ष पाराशर प्रथम रहे, जबकि इनलाइन वर्ग में कृष्णा शर्मा प्रथम, आदित्य मिश्रा द्वितीय और चित्रांश दौहरे तृतीय स्थान पर रहे। समापन समारोह में अतिथिद्वय वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी बृजेश सिंह तोमर, स्कूल डायरेक्टर राजेश गोस्वामी, पिंकी गोस्वामी, भारत त्रिवेदी, विनोद शर्मा, अमिताभ त्रिवेदी एवं नवीन अवस्थी ने विजेताओं को शील्ड, मैडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। अतिथियों ने कहा कि शिवपुरी स्केट एकेडमी जिले की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने का सराहनीय कार्य कर रही है। एकेडमी के संचालक एवं राष्ट्रीय स्तर के कोच रह चुके सुखवीर सर ने बताया कि रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएसएफआई) की तर्ज पर जिले में पहली बार आयोजित इस ओपन प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय खिलाडिय़ों को संभाग, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। आयोजन को सफल बनाने में उदय सिंह राजावत, अमित गौड़, गौरव जैन, वैभव कुशवाह और अरिहंत जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन शिल्पा दुबे ने किया। इस सफल आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शिवपुरी स्केट एकेडमी जिले में स्केटिंग की नई पीढ़ी तैयार करने का मजबूत केंद्र बन चुकी है।


