शिवपुरी। मगरौनी के युवा समाजसेवी अंशुल सोनी स्वर्णकार को अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (रजि.) का शिवपुरी जिला अध्यक्ष (मध्य प्रदेश) नियुक्त किया गया है। संगठन ने सदस्यता एवं नियुक्ति प्रमाण-पत्र जारी कर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा।
नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह स्वर्णकार, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा स्वर्णकार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अविनाश सेठ स्वर्णकार तथा प्रदेश अध्यक्ष (मध्य प्रदेश) बाबू लाल सोनी स्वर्णकार ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि अंशुल सोनी जिले में संगठन को मजबूत करने, सामाजिक एकता बढ़ाने और समाजहित की गतिविधियों को नई गति देंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अंशुल सोनी ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के संविधान का पालन करते हुए समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों, समाजजनों, शुभचिंतकों और मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।



