विपणन संस्थाओं के पुनरुद्धार की बनेगी नई कार्ययोजना, एमडी अभिजीत अग्रवाल ने मांगे अध्यक्षों से लिखित सुझाव

MP DARPAN
0

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक अभिजीत अग्रवाल (आईएएस) एवं सचिव महेंद्र दीक्षित से विपणन संस्थाओं के हितों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। बैठक में संस्थाओं के पुनरुद्धार, आगामी योजनाओं एवं विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

एमडी अभिजीत अग्रवाल ने सभी निर्वाचित मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्षों से संस्थाओं के विकास एवं समस्याओं के समाधान के लिए लिखित सुझाव आमंत्रित किए। चर्चा के दौरान विपणन संस्थाओं के पुनरुद्धार के लिए नई कार्ययोजना, निर्वाचन, कमीशन, उर्वरक वितरण, भूमि आवंटन सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने संस्थाओं को नवाचार अपनाने, इफको, कृभको, नेफेड, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात संघ एवं अन्य बहुराष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं की सदस्यता लेने पर जोर दिया। साथ ही मध्य प्रदेश सरकार की चीता हाइब्रिड बीज योजना के तहत कृषकों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने तथा बीज संघ के साथ व्यवसाय बढ़ाने के सुझाव भी दिए।बैठक में भारती मार्केटिंग, पोहरी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, मध्य प्रदेश राज्य सहकारी पर्यटन संघ एवं मार्केटिंग सोसायटी पोहरी (शिवपुरी) के अध्यक्ष कुंवर अरविंद सिंह तोमर, शुजालपुर से शिव राजपूत, सोनकच्छ मार्केटिंग के अध्यक्ष बल बहादुर सिंह तथा दतिया-सेवढ़ा के अध्यक्ष मुमताज खान सहित विपणन संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने एमडी अभिजीत अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top