पिछोर में गहोई समाज ने पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे, कोष निर्माण व सामाजिक उत्थान का लिया संकल्प

MP DARPAN
0

पिछोर (नीरज गुप्ता)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के बड़ा बाजार स्थित गहोई वाटिका में गहोई स्वजातीय बंधुओं द्वारा वृक्षारोपण कर “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” का सशक्त संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की शपथ ली।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात वरिष्ठ सामाजिकजनों के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाजहित से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित करने की सहमति बनी। बैठक में इकाई अध्यक्ष विकास कनकने, मनीराम सोनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सामाजिक कोष निर्माण के लिए राशि एकत्र कर जमा करने तथा आय-व्यय का पारदर्शी लेखा-जोखा सभी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। आगामी कार्यक्रमों में गहोई समाज के छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं शासकीय सेवा में चयनित युवाओं का सम्मान बड़े स्तर पर करने की योजना पर भी सहमति बनी। इसी क्रम में स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण नन्ना जी पार्क, बस स्टैंड पर उनका जन्म दिवस मनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें गहोई वाटिका में प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top