भौंती पुलिस ने पांच माह से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी छोटेलाल उर्फ छोटे जाटव को थाना भौंती पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को ग्राम महोबा डामरौन निवासी शीतल पत्नी रमेश जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 जनवरी 2026 को पुरानी रंजिश के चलते पूरन जाटव और छोटेलाल उर्फ छोटे जाटव ने उसकी सास दिरो बाई जाटव उम्र 67 वर्ष के साथ गाली-गलौज कर पत्थरों से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल दिरो बाई की 4 फरवरी को ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद प्रकरण में हत्या की धारा जोड़कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 27 जून 2026 को आरोपी छोटेलाल उर्फ छोटे पुत्र धर्मदास जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सलैया थाना भौंती को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पिछोर में पेश किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, उपनिरीक्षक संजय भगत, अभयराज सिंह, मृत्युंजय सिंह, मलखान गुर्जर, व्रजेश राणा, पुष्पेंद्र सिंह तथा पीकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top