मेले की रौनक में छलका अपनापन, विधायक देवेंद्र जैन ने वात्सल्य गृह के बच्चों संग बांटी मुस्कानें

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जनसेवा का असली अर्थ तब दिखाई देता है, जब जनप्रतिनिधि औपचारिकताओं से आगे बढ़कर संवेदनाओं को जीता है। शिवपुरी मेले में ऐसा ही भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र जैन वात्सल्य गृह के बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ खुशियों के अविस्मरणीय पल साझा किए।

विधायक ने बच्चों के साथ मेले के रंग-बिरंगे झूलों का आनंद लिया। बच्चों की खिलखिलाहट और चेहरे पर बिखरी मासूम मुस्कान ने पूरे मेले का माहौल भावुक बना दिया। इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों को टी-शर्ट भेंट कर उन्हें अपनत्व का अहसास कराया। उपहार पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। मनोरंजन के बाद विधायक ने बच्चों के साथ बैठकर पाव-भाजी और छोले-भटूरे का स्वाद भी लिया। यह दृश्य केवल भोजन का नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और आत्मीय रिश्ते का प्रतीक बन गया। बच्चों से सहज बातचीत करते हुए उन्होंने उन्हें जीवन में आगे बढऩे और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि बच्चों की मुस्कान से बड़ा कोई पुरस्कार नहीं होता। समाज के हर बच्चे को स्नेह, सम्मान और बेहतर अवसर मिलना हमारा नैतिक दायित्व है। इनकी खुशियां ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top