माता जानकी प्रकटोत्सव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
शिवपुरी/भोपाल। माता जानकी प्रकटोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग विस्तार से रखते हुए ज्ञापन सौंपा और इस विषय पर सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि माता जानकी प्रकटोत्सव को लेकर जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है और अब तक प्रदेश सहित देशभर से लगभग 13 हजार मांग-पत्र विभिन्न माध्यमों से शासन तक पहुंचाए जा चुके हैं। इसी क्रम में भोपाल में एक वृहद प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया, जिसमें संगठन के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ पत्रकारों के समक्ष अपनी मांग और उसके धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से रखा। मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय विस्तारक महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज, अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. रघुवीर सिंह गौर (गुरुजी), राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक अमेरिका से पधारी डॉ. केरीन, महामंडलेश्वर अनिलानंद जी महाराज, भोपाल जिला अध्यक्ष मनोहर मेहरा, प्रदेश युवा इकाई अध्यक्ष राजपाल बना, संगठन के मार्गदर्शक एवं सलाहकार पं. अजय शंकर भार्गव तथा पं. देवकीनंदन पाराशर प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा महासचिव नरेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लेखराज राठौर, मीडिया प्रमुख संजय आजाद, संगठन मंत्री अशोक रावत, प्रमोद श्रीवास्तव, सुदामा अग्रवाल, मोहन राठौर, प्रवक्ता धर्मेंद्र तिवारी, सचिव ब्रजेश सोनी, मुकेश सोनी, जगदीश सोनी, जय कुमार बैरागी, विजय तिवारी, श्यामबरन सिंह रावत एवं संजय ओझा सहित दो दर्जन से अधिक जानकी सैनिक भोपाल पहुंचे और अभियान को मजबूत समर्थन दिया।


