बैराड़ में रात्रि को शासकीय नाले में अवैध उत्खनन कर रही जेसीबी मशीन जब्त की

MP DARPAN
0

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर बैराड़ क्षेत्र में आधी रात चली संयुक्त कार्रवाई के दौरान शासकीय नाले में अवैध उत्खनन कर रही एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जे.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी रामसिंह उइके, तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश तथा पुलिस बल ने गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे ग्राम जरिया (आनंदपुर) में दबिश दी। मौके पर शासकीय नाले में करीब 100 फीट लंबा, 10 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर अवैध उत्खनन किया जा रहा था। जांच के दौरान जेसीबी चालक उत्खनन से संबंधित कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद खनिज विभाग और तहसील प्रशासन ने मशीन को मौके पर ही जब्त कर बैराड़ थाना पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा करा दिया। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोडऩे वालों पर इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top